Tanzid Hasan Record: ढाका में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में तंजीद हसन ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट का अपना पहला शतक जड़ा और इसी दौरान उन्होंने सौम्य सरकार का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक खास एलीट लिस्ट में तमीम इकबाल की बराबरी भी कर ली।

Advertisement

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 गेंदों में 105 रन की मजबूत साझेदारी की। सैफ हसन ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान तंजीद हसन ने जैसे ही सातवां छक्का लगाया, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सौम्य सरकार के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नाबाद 127 रनों की पारी में 6 छक्के लगाए थे।

बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

  1. तंजीद हसन तमीम – 7 छक्के (2026)
  2. सौम्य सरकार – 6 छक्के (2015)
  3. तंजीद हसन तमीम – 5 छक्के (2026)
  4. अनामुल हक – 4 छक्के (2014)
  5. तमीम इकबाल – 3 छक्के (2015)

इतना ही नहीं, तंजीद हसन ने वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी तमीम इकबाल की बराबरी कर ली। इस लिस्ट में वह अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ये रिकॉर्ड फिल्हाल लिटन दास के दास पास है, जिन्होंने 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।

Advertisement

वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज:

  1. लिटन दास – 8 छक्के (2020)
  2. तमीम इकबाल – 7 छक्के (2015)
  3. तंजीद हसन तमीम – 7 छक्के (2026)
  4. तमीम इकबाल – 6 छक्के (2009)
  5. सौम्य सरकार – 6 छक्के (2015)
  6. इमरूल कायेस – 6 छक्के (2018)
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो इस मजबूत शुरुआत के बाद मध्य ओवरों में नजमुल हुसैन शान्तो (27 रन) और लिटन दास (41 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। वहीं आखिरी ओवरों में तौहीद हृदोय ने 44 गेंदों में नाबाद 48 रन की उपयोगी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार