Australia's XI for the second Test against Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (22 अगस्त) से मैके में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में स्पिन नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने अपनी बरकरार रखी है। बता दें कि टीम के ऐलान से कुछ देर पहले ही कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि सीरीज बराबर करने के मकसद से सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ों वाले अटैक पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने पुष्टि की थी कि मैट रेनशॉ टेस्ट टीम में वापसी करते हुए ओपनिंग करेंगे, लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी पूरी प्लेइंग XI का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा था  कि वे पिच के बारे में फैसला लेने से पहले एक और दिन का समय लेना चाहते हैं, क्योंकि इस वेन्यू पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

कमिंस ने कहा, "यह एक और ऐसी पिच है जिस पर हमने पहले कभी रेड-बॉल या टेस्ट मैच नहीं खेला है, इसलिए हम उन्हें एक और दिन का समय दे रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि चार तेज गेंदबाज़ों के साथ उतरना है या स्पिनर के साथ।"

जिसके बाद माना जा रहा था कि लियान की जगह स्कॉट बोलैंड को जगह मिल सकती है।

लियोन ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 102 रन देकर 1 विकेट लिया था।

रैनशॉ को जेक वेदरल्ड की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। डार्विन में वेदरल्ड ने 23 और 0 रन बनाए थे और दोनों ही बार 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' हसन महमूद ने उन्हें आउट किया था।

पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में में उन्होंने तीन शतक लगाए और उनका औसत 49.90 रहा, साथ ही, ऑस्ट्रेलिया की लिमिटेड ओवर टीमों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस साल की शुरुआत में मैट शॉर्ट की जगह उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था।

टेस्ट क्रिकेट में रेनशॉ का औसत 29.31 है और उनका सर्वोच्च स्कोर 184 है, जो उन्होंने 2017 की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

बता दें कि रैनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में भारत के खिलाफ खेला था।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड,  मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन,  स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार