Matthew Breetzke Celebration After Marnus Labuschagne Wicket: क्रिकेट के मैदान पर शानदार कैच, बेहतरीन गेंद और बड़ी पारियां तो अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई बार खिलाड़ियों का अनोखा अंदाज भी सुर्खियां बटोर लेता है। ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मुकाबले में देखने को मिला।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान उनके मध्य क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह महज 5 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर लाबुशेन ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप की ओर चली गई। वहां खड़े एडेन मार्करम ने शानदार कैच लपककर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की पारी का अंत कर दिया।
लाबुशेन का विकेट गिरते ही मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सबका ध्यान खींच लिया। वह पिच पर कंगारू की तरह उछलते हुए नजर आए और इस दौरान उनकी नजर लाबुशेन की तरफ थी। उनके इस अंदाज ने मैदान पर मौजूद दर्शकों को हंसने का मौका दिया, जबकि सोशल मीडिया पर फैंस भी इस अनोखे सेलिब्रेशन की चर्चा करने लगे।
VIDEO:
मैच की बात करें तो सीरीज के इस निर्णायक टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने शानदार शतक लगाते हुए 102 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 80 और मैट रेनशॉ ने 74 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इन बल्लेबाजों के योगदान से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में साउथ अफ्रीका पर बढ़त बनाने में सफल रहा।
टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।