SA vs AUS ODI: साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) ने गुरुवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन मैच के बाद उन्होंने मैदान के बाहर जो किया, उसकी भी खूब चर्चा हो रही है। ब्रीट्जके अपने एक छक्के की चपेट में आई युवा फैन से मिलने पहुंचे और अपने खास अंदाज से उसका दिल जीत लिया।

Advertisement

दरअसल, डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में ब्रीट्जके ने 106 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसी दौरान उनकी एक जोरदार हिट स्टैंड में पहुंची, जहां एक युवा दर्शक इसकी चपेट में आ गई।

यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 19वें ओवर में हुई। ब्रीट्जके का लगाया गया लंबा छक्का स्टैंड की तरफ गया और गेंद को पकड़ने की कोशिश कर रहे एक अन्य दर्शक की वजह से गेंद एक छोटी बच्ची को जा लगी। उस समय ब्रीट्जके को स्टैंड में हुई इस घटना की जानकारी नहीं थी।

हालांकि, मैच खत्म होने के बाद जब ब्रीट्जके को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने उस युवा फैन से मिलने का फैसला किया। वह खुद उसके पास पहुंचे और उससे मुलाकात की। ब्रीट्जके ने उसे अपनी ऑटोग्राफ की हुई साउथ अफ्रीका की कैप भी गिफ्ट की। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्ची और उसकी बहन को गले लगाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। ब्रीट्जके ने एक शर्ट पर भी अपना ऑटोग्राफ दिया। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने अधिकारिक एक्स अकाउंटर पर शेयर किया है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि ब्रीट्जके की 112 रनों की पारी और मार्को यानसेन की 59 गेंदों में खेली गई 75 रनों की तेज पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.1 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने मुकाबला 67 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार