SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 18 अक्टूबर से गकेबरहा के सेंट जॉर्ज  पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका ने अपनी 17 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दी है। उन्होंने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

ब्रीत्जके अंदर स्टब्स बाहर: Proteas Men ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि साउथ अफ्रीका स्क्वाड में ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीत्ज़के को जगह दी है।

याद दिला दें कि डरबन टेस्ट में ट्रिस्टन स्टब्स अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 66 गेंदों पर सिर्फ 32 रन बनाए और वो दूसरी पारी में 12 गेंदों पर 01 रन करके आउट हुए। उन्होंने अब तक 15 टेस्ट की 28 पारियों में 792 रन बनाए हैं।

मैथ्यू ब्रीत्ज़के के आंकड़ें: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय मैथ्यू ब्रीत्ज़के साउथ अफ्रीका के एक यंग टैलेंटिड बैटर हैं। वो देश के लिए 2 टेस्ट, 17 वनडे और 13 टी20 खेल चुके हैं। ODI में  ब्रीत्ज़के ने 58.73 की औसत से 881 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने टेस्ट और टी20 में ऐसे प्रभावित नहीं किया।

अब ब्रीत्ज़के के पास टेस्ट में भी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलती है, तो वो एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। ब्रीत्ज़के ने 64 लिस्ट ए मैचों की 115 पारियों में 3852 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक ठोके।

ये भी जान लीजिए कि गकेबरहा टेस्ट में साउथ अफ्रीका के लिए रियान रिकेल्टन विकेटकीपर की भूमिका निभाएगी। इस मुकाबले के लिए टोनी डी ज़ोरज़ी को साउथ अफ्रीका स्क्वाड में नहीं चुना गया है। वो लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार