Ireland vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड (Matthew Forde fastest ODI fifty) ने शुक्रवार (23 मई) को आय़रलैंड के खिलाफ डबलिन के द विलेज में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 305.26 की स्ट्राईक रेट से 19 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें  2 चौके और 8 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान फोर्ड ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए।

Advertisement

फोर्ड ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स की बराबरी की, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में हुए मुकाबले में 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उस मुकाबले में डी विलियर्स ने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे। 

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक

एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका) - 16 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, 2015

मैथ्यू फोर्ड (वेस्ट इंडीज) - 16 गेंद बनाम आयरलैंड, 2025

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 17 गेंद बनाम पाकिस्तान, 1996

Advertisement

कुसल परेरा (श्रीलंका) - 17 गेंद बनाम पाकिस्तान, 2015

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 17 गेंद बनाम श्रीलंका, 2015

हालांकि फोर्ड का अर्धशतक ज्यादा खास इसलिए बन जाता है क्योंकि वह मुख्य रूप से एक गेंदबाज हैं औऱ उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। 

Advertisement

एक समय फोर्ड 13 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे और उनके पास डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। लेकिन 47वां ओवर करने आए लियाम मैकार्थी की पहली गेंद वह रन बनाने से चूक गए, लेकिन अगली दो गेंदों पर लॉन्ग-ऑफ और कवर के ऊपर से लगातार छक्के जड़कर उन्होंने डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

फोर्ड ने अपनी पारी में उनके 96.55% रन बाउंड्री से बनाए, पुरुषों वनडे इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी में यह सबसे ज्यादा बाउंडी प्रतिशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही  आंद्रे फ्लेचर के नाम था, जिन्होंने 2009 में बैसेटेरे में बांग्लादेश के खिलाफ़ 52 रन की पारी में 50 रन (96.15%) बाउंड्री से बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

कीसी कार्टी के दूसरे वनडे शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 43.1 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बना लिए थे, जब फोर्ड बल्लेबाजी करने आए। फोर्ड की पारी के दम पर 47वें ओवर में टीम 300 के पार पहुंची। फिर निचले क्रम के अन्य बल्लेबाजों के योगदान से वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। हालांकि मुकाबला बारिश के कारण बेनजीता रहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार