एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मैथ्यू हेडन और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच जबरदस्त मजाकिया नोकझोंक देखने को मिली। शनिवार(22 नवंबर) को दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी जब ताश के पत्तों की तरह बिखरी, तभी हेडन ने माइक्रोफोन संभालकर ब्रॉड की मजेदार खिंचाई कर दी। इंग्लैंड के लगातार गिरते विकेट और हेडन की चुटकी ने माहौल को हल्का-फुल्का और बेहद मनोरंजक बना दिया।

Advertisement

एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट में दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी जैसे-जैसे लड़खड़ाती गई, कमेंट्री बॉक्स में बैठे ऑस्ट्रिलया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मजेदार बैंटर सुर्खियां बन गया। इंग्लैंड की दूसरी पारी के दैरान 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने जो रूट को बोल्ड किया, और बस उसी पल चैनल 7 में कमेंट्री कर रहे मैथ्यू हेडन ने माइक्रोफोन पकड़कर स्टुअर्ट ब्रॉड की तरफ देखकर कहा, “स्टुअर्ट ब्रॉड, कमेंट्री बॉक्स में ही रहना, तुम्हारे रहते विकेट झड़ते ही जा रहे हैं।”

Advertisement

हेडन की यह बात सुनकर ब्रॉड शर्माते हुए अपने हाथों से चेहरा ढकते नज़र आए, फिर मजाक में कुछ बड़बड़ाते हुए दूसरी तरफ मुड़ गए। उधर स्टार्क के धमाकेदार गेंद पर रूट के आउट होने से इंग्लैंड का आधा बल्लेबाजी क्रम कुछ ही देर में ध्वस्त हो गया। 

VIDEO:

इंग्लैंड की दूसरी पारी में हालात इतने खराब थे कि दूसरे विकेट के लिए ओली पोप(33) और डकेट(28) के बीच हुई 65 रन की पार्टनरशिप के बाद टीम ने 19 गेंदों में 4 विकेट खो दिए। 65/2 से 76/5 हो गया। इंग्लैंड का कॉलैप्स किसी ‘हाराकीरी’ से कम नहीं था। स्टार्क ने रूट और बेन स्टोक्स दोनों को चलता किया, जबकि स्कॉट बोलैंड ने डकेट को हटाकर टूटन की शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट, मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डॉगेट ने 3-3 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला दूसरे दिन ही 8 विकेट से जीतकर एशेज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में जीत के लिए मिले 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रैविस हेड ने तूफानी अंदाज में 83 गेंदों पर 123 रन ठोके। उनकी पारी में 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। मार्नस लाबुशेन ने भी नाबाद 51 रन बनाकर टीम को आराम से जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार