टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की हार और ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड नेशनल हीरो बन चुके हैं। वेड ने मैच के आखिरी पलों में सिर्फ 17 गेंदों में 41 रन ठोककर ऑस्ट्रेलिया को 1 ओवर रहते ही जीत दिला दी और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

Advertisement

हालांकि, इस टूर्नामेंट से पहले वेड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए जाने को लेकर भी संदेह था लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने दिखा दिया कि वो कंगारू टीम के लिए एक फिनीशर की भूमिका निभाने की काबिलियत रखते हैं। हालांकि, वेड की कहानी जानकर आप सब हैरान रह जाएंगे क्योंकि उनके जीवन में एक समय आया था जब वो ऑस्ट्रेलिया की टीम से ड्रॉप होने के बाद कारपेंटर बन गए थे। 

Advertisement

अपनी किस्मत से हारकर मैथ्यू वेड कारपेंटर बन गए थे और वो अपने क्रिकेट करियर को बिल्कुल ही खत्म मान चुके थे। बांग्लादेश के खिलाफ 2017-18 सीरीज के दौरान ड्रॉप होने के बाद उन्होंने कहा था, '2017-18 में बांग्लादेश दौरे के बाद मुझे ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद मैंने अपने क्रिकेट करियर को खत्म मान लिया था और तस्मानिया में अपने घर पर कारपेंटर का काम शुरू कर दिया था।'

हालांकि, किसे पता था कि 3 साल बाद वेड एक कारपेंटर नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिनीशर के रूप में जाने जाएंगे। वेड की पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और अब पूरी टीम की निगाहें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार