भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के स्कवॉड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की लेकिन मंयक अग्रवाल का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं था। मंयक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी शानदार बल्लेबाज हैं।

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि मयंक श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। मयंक के भारतीय टीम से बाहर होने के साथ अब वो 6 जून से बेंगलुरु में शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेल सकेंगे।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में मयंक के प्रदर्शन की बात करें तो 31 साल के इस खिलाड़ी ने 21 मैचों में भारत के लिए खेला है। मंयक के बल्ले से अब तक 1488 रन निकले हैं। 41.33 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में मंयक अग्रवाल के बल्ले से छह अर्द्धशतक और चार शतक आ चुके हैं। 

मयंक अग्रवाल के करीबी दोस्त केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। इस बीच मयंक अग्रवाल को बाहर किए जाने से फैंस खुश नहीं है और उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

मयंक के अलावा इशांत शर्मा भी भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। हालांकि, चेतेश्वर पुजारा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट मैच के अलावा, भारत और इंग्लैंड 7 से 17 जुलाई तक तीन एकदिवसीय और टी 20 मैचों की भी सीरीज खेलेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार