मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए MI के लास्ट लीग मैच में एक बार फिर महान सचिन तेंदुलकर के 22 साल के लड़के अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इस मैच से पहले कई जानकारों ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस जरुर प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी। क्रिकेट फैंस की तरह शायद अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा भी ये मान बैठी थीं कि उनका भाई डेब्यू करेगा।
यही वजह है कि सारा भाई अर्जुन और मुंबई इंडियंस टीम को सपोर्ट करने के लिए MI की जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आईं। स्टैंड में बैठीं सारा की नजर सारा टाइम भाई अर्जुन पर ही रही। अर्जुन मैच खेल नहीं रहे थे लेकिन, बाउंड्री लाइन के पार उन्हें 1-2 बार स्पॉट किया गया।
#ArjunTendulkar #SaraTendulkar pic.twitter.com/y935qnQf8H
— Prabhat Sharma (@PrabS619) May 22, 2022
अर्जुन तेंदुलकर पानी की बोतल लेकर जब इधर से उधर कर रहे थे तब सारा ने स्टैंड पर से ही अपने भाई अर्जुन का वीडियो बना लिया। सारा तेंदुलकर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में भी शेयर किया है। सारा ने इस अर्जुन का वीडियो शेयर करने के साथ ही भाई का हौंसला बढ़ाने का भी काम किया है।