29 दिसंबर। पैट कमिंस नाबाद 61 ने भारत की हार को एक दिन के लिए टाल दिया है। आस्ट्रेलिया ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के जवाब में दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया। 

Advertisement

देखें पूरा स्कोरकार्ड

भारत को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए दो विकेट चाहिए तो वहीं आस्ट्रेलिया को 141 रनों की दरकार है। आपको बता दें कि अब भारत की जीत बिल्कुल नजर आ रही है।

Advertisement

पांचवें दिन भारत को 2 विकेट लेने होंगे और कोहली की कप्तानी में भारत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। आपको बता दें कि भारत की टीम यह मैच जीतने में सफल रहेगी लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब भारत की टीम के लिए मुश्किल हालात पैदा होने वाले थे।

हुआ ये कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा रविंद्र जडेजा को स्वीप शॉट खेली जो सीधे फॉरवर्ड शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे मयंक अग्रवाल के गर्दन में जाकर लग गई।

हालांकि ऐसा लगा कि मयंक अग्रवाल को लगी चोट ज्यादा गंभीर होगी लेकिन भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि उनकी चोट ज्यादा परेशान करने वाली नहीं रही।

यदि मयंक अग्रवाल की चोट गंभीर होती तो भारत को एक बड़ा झटका लगता क्योंकि हाल के समय में जिस तरह से ओपनिंग बल्लेबाजी भारत की खराब रही है वो बेहद ही चिंता की बात है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार