मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक क्रिकेट टीम ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 संस्करण के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीत लिया। कर्नाटक की जीत में आर. स्मरण ने अहम भूमिका निभाते हुए अपना दूसरा लिस्ट ए शतक जड़ा।

Advertisement

विदर्भ के सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने भी नॉकआउट चरण में अपना लगातार तीसरा शतक जड़कर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला जिसके चलते वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। करुण नायर की अगुवाई वाली टीम 349 रनों का पीछा करते हुए 312 रनों पर आउट हो गई और अंततः 36 रनों से हार गई।

Advertisement

बाएं हाथ के स्मरण ने 92 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जबकि कीपर-बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत ने 74 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। टी-20 विशेषज्ञ अभिनव मनोहर ने इसके बाद अंत में आक्रामक शुरुआत की और सिर्फ 42 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेलकर कर्नाटक को 50 ओवरों में 6 विकेट पर 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की।

जवाब में, ग्रुप स्टेज में अजेय रही विदर्भ को संघर्ष करना पड़ा। इस फाइनल मैच से पहले कप्तान करुण नायर 752 की औसत से रन बना रहे थे और उनसे फाइनल में भी एक लंबी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो फाइनल में सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए।। हालांकि, ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने 30 गेंदों पर पांच छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 63 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को दिलचस्प बनाने की कोशिश की लेकिन ऐसा ना हो सका और विदर्भ की टीम 48.2 ओवर में 312 रन पर आउट हो गई।

मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली कर्नाटक ने सात मैचों में से सिर्फ़ एक हार के साथ ग्रुप चरण समाप्त किया था। इसके बाद कर्नाटक ने नॉकआउट में बड़ौदा और हरियाणा को हराकर विदर्भ के खिलाफ़ खिताबी भिड़ंत की, जो पांच साल से ज़्यादा समय में उनका पहला फ़ाइनल था। इसके बाद 5 बार की चैंपियन ने अजेय विदर्भ को हराकर खिताब जीता। कर्नाटक ने पहली बार 2013-14 सीज़न में टूर्नामेंट जीता और अगले साल अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। उनका तीसरा खिताब 2017-18 सीज़न में आया, जिसमें अग्रवाल बल्लेबाजी चार्ट में सबसे आगे थे, जबकि पडिक्कल 2019-20 सीज़न में तमिलनाडु को हराकर कर्नाटक की चौथी जीत के दौरान सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। कर्नाटक के अलावा, केवल तमिलनाडु (3), मुंबई (2) और सौराष्ट्र (2) ने इस अवधि के दौरान कई खिताब जीते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार