इंडियन क्रिकेट टीम का फिटनेस लेवल काफी ऊपर उठ चुका है। यही वजह है आज के समय में सभी युवा खिलाड़ी मैदान पर जितनी प्रैक्टिस करते हैं, वह उतना ही समय जिम को भी देना चाहते हैं। हाल ही में जब शुभमन गिल ने यो-यो टेस्ट में विराट कोहली से ज्यादा स्कोर किया तब सभी ने इस खिलाड़ी की खूब सराहना की और गिल की फिटनेस चर्चाओं का विषय बन गई। लेकिन अब भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी ने अपना यो-यो टेस्ट का स्कोर फैंस के साथ साझा किया है जो कि विराट से ही नहीं, बल्कि शुभमन गिल से भी काफी ज्यादा बेहतर है।

Advertisement

दरअसल, यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं। मयंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह रनिंग करते नजर आए। इसी वीडियो के शुरुआत में उन्होंने अपना यो-यो टेस्ट का स्कोर साझा किया जो कि 21.1 है।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में जब विराट कोहली ने यो-यो टेस्ट दिया था तब उन्होंने 17.2 का स्कोर किया था, वहीं शुभमन गिल की बात करें तो गिल ने इस टेस्ट में 18.7 अंक प्राप्त किये थे। अगर इन दोनों ही खिलाड़ियों के यो-यो टेस्ट के स्कोर की तुलना मयंक अग्रवाल से की जाए तो फैंस खुद एक बड़ा अंतर देख सकते हैं।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ 32 वर्षीय मयंक अग्रवाल अपनी फिटनेस पर कमाल की पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका बीता समय इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छा नहीं रहा है। मयंक ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय टीम के लिए 12 मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बैंगलोर में खेला था। इस टेस्ट मैच में वह कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। पहली इनिंग में अग्रवाल के बैट से 7 गेंदों पर 4 रन और दूसरी इनिंग में 34 गेंदों पर सिर्फ 22 रन निकले थे। यही वजह है उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया।

Also Read: Live Score

वर्तमान समय में अग्रवाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अभी इस दाएं हाथ के बल्लेबाज में काफी क्रिकेट बचा है। ऐसे में अग्रवाल यही चाहेंगे कि वह अपने यो-यो टेस्ट के स्कोर की ही तरह वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करे और उसके दम पर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचकर इंटरनेशनल टीम में जगह बनाए। अगर अग्रवाल ऐसा कर पाते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि उनके लिए एक बार फिर जल्द ही भारतीय टीम के दरवाजे खुल जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार