पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के अनुसार अगली सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम से तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यह तीनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी विभाग से हैं। बता दें भारत ने पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी, लेकिन अगले दो टेस्ट हारकर सीरीज गंवा दी। 

Advertisement

हरभजन ने बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली सीरीज हार कार कारण बताया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal), अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की आगे की रहा मुश्किल होने वाली है और वह साउथ अफ्रीका में अपने प्रदर्शन के चलते टीम से अपनी जगह गंवा सकते हैं। 

Advertisement

हरभजन ने कहा “ मयंक को 6 पारियां मिली, लेकिन उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। यह संकेत है कि अगली सीरीज में उनकी जगह पृथ्वी शॉ या शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। एक खिलाड़ी के लिए 6 पारियां काफी हैं, वह बहुत काबिल खिलाड़ी हैं और उनमें दमखम है, लेकिन उनसे रन नहीं बने हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि पृथ्वी और शुभमन को मौका मिलना चाहिए। मुझे पता नहीं उनका आगे का रास्ता क्या होगा।”

हरभजन ने आगे कहा, “रहाणे और पुजारा ने जोहन्सबर्ग में 50-50 रनों की पारी खेली,लेकिन सीनियर खिलाड़ियों से उम्मीदें ज्यादा होती है। रहाणे और पुजारा से भी उम्मीदें ज्यादा थी, लेकिन उनके बल्ले से उतने रन नहीं आए कि वह अपनी जगह बचा पाए। मेरे हिसाब से उनका आगे का रास्ता मुश्किल होने वाला है। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं और अब रहाणे और पुजारा ने उनके लिए मौका बना दिया है।” 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार