हेडिंग्ले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना शुरू हो गई है लेकिन इसी बीच लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मयंती लैंगर भी सुर्खियों में आ गई हैं। मयंती ने भारत की हार के बाद एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन की धुनाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

लैंगर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने क्रिकेट फैंस का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है। उनकी ये इंस्टाग्राम स्टोरी 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे की एक तस्वीर है जिसमें उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी ने टेस्ट डेब्यू पर शानदार पारी खेली थी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि मयंती लैंगर ने अपनी इस पोस्ट का कोई भी कैप्शन नहीं दिया है।

Advertisement

इस तस्वीर में स्टुअर्ट जेम्स एंडरसन पर हावी नजर आ रहे हैं। अपने डेब्यू पर उन्होंने एंडरसन समेत बाकी इंग्लिश गेंदबाज़ों की भी धुनाई की थी। ऐसे में कई फैंस को लगता है कि मयंती लैंगर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सुझाव देना चाह रही हैं।

वहीं, कुछ प्रशंसकों ने मयंती लैंगर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को हेडिंग्ले में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रोलिंग भी माना है। आपको बता दें कि बिन्नी ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 78 रन बनाए थे, जो कुल मिलाकर टीम इंडिया ने हेडिंग्ले में अपनी पहली पारी में बनाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार