महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL 2026) के सीजन की शुरुआत गुरुवार (20 अगस्त) को अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस और डिफेंडिंग चैंपियन साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज आमने-सामने थीं। 20 साल की लेग स्पिनर मेधावी बिधूड़ी (Medhavi Bidhuri) ने इस मुकाबले में अपने एक खास सेलिब्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरीं।

Advertisement

मेधावी ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनका पहला विकेट 16वें ओवर में आया, जब अरुषी गोयल ने मिड-विकेट पर शानदार डाइव लगाकर कैच पूरा किया। विकेट मिलते ही मेधावी ने दोनों हाथों को ऊपर-नीचे करते हुए ‘6-7’ वाला इशारा किया।

उनका यह सेलिब्रेशन देखते ही देखते वायरल हो गया। ‘6-7’ का यह ट्रेंड खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha के बीच काफी लोकप्रिय है। मेधावी ने इसी ट्रेंड को अपने अंदाज में सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया है।

VIDEO:

मेधावी ने मैच के बाद इस सेलिब्रेशन के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। वह आमतौर पर नंबर 12 की जर्सी पहनना चाहती थीं, लेकिन WDPL में यह नंबर पहले से किसी और खिलाड़ी के पास था। इसके बाद उनकी छोटी बहन ने उन्हें 67 नंबर की जर्सी पहनने का सुझाव दिया।

मेधावी की छोटी बहन ने ही उन्हें इस नंबर को ‘6-7’ ट्रेंड से जोड़कर अपना सेलिब्रेशन बनाने का आइडिया दिया। मेधावी ने बताया कि ‘सिक्स-सेवन’ ट्रेंड में है और उनकी छोटी बहन ने उन्हें 67 नंबर की जर्सी पहनने और इसी को अपना सेलिब्रेशन बनाने के लिए कहा था।

कौन हैं मेधावी बिधूड़ी?
मेधावी बिधूड़ी दिल्ली की उभरती हुई लेग स्पिनर हैं। 20 साल की यह दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज पिछले कई सालों से दिल्ली के घरेलू क्रिकेट सेटअप का हिस्सा रही हैं। वह दिल्ली की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और घरेलू स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेधावी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम का हिस्सा थीं। फाइनल में उन्होंने सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ सिर्फ तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। उस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने महज एक रन के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया था। मेधावी की उस गेंदबाजी का टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार