WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम के कप्तान का नाम घोषित कर दिया है। वुमेंस आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी मेग लैनिंग करती नज़र आएंगी। मैग लैनिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की उपकप्तान भारतीय टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिगेज होंगी।

Advertisement

MI चाहती थी लैनिंग को खरीदना: आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई स्टार बैटर मैग लैनिंग पर दिल्ली कैपिटल्स के अलावा मुंबई इंडियंस की निगाहें थी। ऑक्शन टेबल पर उनके लिए MI और  DC  के बीच एक बिडिंग वॉर भी देखने को मिली। जब मेग लैनिंग का नाम लिया गया था, तब सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने ही उन्हें खरीदने की इच्छा जताई लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा होने नहीं दिया। 50 लाख से शुरू हुई यह बिडिंग वॉर 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच जहां मुंबई को हथियार डालने पड़े और मैग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गई।

Advertisement

धोनी-पोटिंग से भी आगे हैं मैग लैनिंग: क्रिकेट के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे सफल खिलाड़ी कोई ओर नहीं बल्कि मेग लैनिंग ही हैं। इस दाएं हाथ की खिलाड़ी ने अपनी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। बता दें कि मेग लैनिंग का रिकॉर्ड बतौर कप्तान धोनी और पोटिंग से भी बेहतर है। पोटिंग की लीडरशीप में ऑस्ट्रेलिया ने 4 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वहीं धोनी ने भारत को 3 बार आईसीसी ट्रॉफी का खिताब जितवाया है। हाल ही में साउथ अफ्रीका में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया ने मैग लैनिंग की अगुवाई में जीता था। यही कारण हैं दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें अपने टीम के कप्तान
के रूप में चुना।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेमिमा रोड्रिग्स (उपकप्तान),शैफाली वर्मा,मरिजैन कप्प,मेग लैनिंग (कप्तान),ऐलिस कैपसी,शिखा पाण्डेय,जेस जोनासेन,लौरा हैरिस,राधा यादव,अरुंधति रेड्डी,मीनू मणि,पूनम यादव,स्नेहा दीप्ति,तान्या भाटिया,तीता साधु,जसिया अख्तर,अपर्णा मोंडल,तारा नॉरिस

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार