14 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वन डे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बाएं हाथ के अनकैप्ड स्पिनर संजमल इस्लाम को टीम में मौका दिया गया है।

Advertisement

30 वर्षीय ऑलराउंडर शुवागत होम की वन डे टीम में वापसी हुई और विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन भी 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। शुवागत ने अपना आखिरी वन डे मैच साल 2011 में खेला था। 

Advertisement

हाल ही में गेंद औऱ बैट से अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन को टीम में शामिल नहीं किया है। मेहदी ने इंग्लैंड के खिलाफ चटगांव टेस्ट से अपने करियर की शुरूआत की थी और पांच विकेट हासिल किए थे। 

श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश पहले दो वन डे मैच 25 और 27 मार्च को दाम्बुला में खेलेंगे। सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को कोलंबो में खेला जाएगा।

बांग्लादेश वन डे टीम: मशर्रफ मोर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरूल कायेस, मुशफिकर रहीम, शाकिब अल हसन, शब्बीर रहमान, महमदुल्लाह, मोसद्दीक हुसैन, मुस्तफाफुर रहमान, रुबेल हुसैन, तास्किन अहमद, शुभाशिष रॉय, संजमल इस्लाम, शुवागता होम चौधरी, नूरुल हसन सोहन

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार