Bangladesh ODI Captain: मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) को अगले 12 महीने के लिए बांग्लादेश वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज बतौर नियमित कप्तान उनकी पहली सीरीज होगी। 

Advertisement

मेहदी के वनडे टीम के कप्तान बनने के बाद अब बांग्लदेश के तीनों फॉर्मेट्स में अलग-अलग कप्तान हैं। मेहदी को नजमुल हुसैन शांतो की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जो अभी टेस्ट कप्तान हैं औऱ लिटन दास टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान हैं। 

Advertisement

मेहदी ने कहा, "बोर्ड द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।" देश की टीम की कप्तानी करना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है और बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा है। हमारे पास निडर क्रिकेट खेलने की प्रतिभा और विश्वास है। मैं चाहता हूं कि हम आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करें, बिना किसी बाधा के खेलें और देश के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन जारी रखें।"

शांतो के चोटिल होने के चलते मेहदी ने पिछले साल चार वनडे मैच में बांग्लेदश की कप्तानी की थी। पहले अफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ औऱ सभी चार मैच में बांग्लादेश को हार का मुंह देखना पड़ा था। मेहदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टेस्ट टीम की कमान भी संभाली थी और जमैका में खेले गए दूसरे टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम रोल निभाया था। मेहदी ने 105 वनडे मैच खेले हैं और बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मेट में 1000 रन औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।   

शांतो ने 2023 से 13 वनडे मैच में बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी, जिसमें चार जीत मिली। बांग्लादेश ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की, लेकिन न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश इस साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

मेहदी को कप्तानी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी अहम है। बांग्लादेश की टीम फिलहाल इस फॉर्मेट की रैंकिंग में दसवें नंबर पर है। वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए बांग्लादेश को रैंकिंग में टॉप 8 टीमों में रहना होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार