Mehidy Hasan Miraz Nagin dance Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का 33वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया  था जहां Guyana Amazon Warriors ने 18.4 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल करके Trinbago Knight Riders को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच GAW के बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने कॉलिन मुनरो (Colin Munro) को बोल्ड किया और नागिन डांस करके जश्न मनाया।

Advertisement

मेहदी हसन मिराज का नागिन डांस: ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के पांचवें ओवर में घटी। मेहदी अपना दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी चौथी पर उन्होंने कॉलिन मुनरो को फंसाया। उन्होंने स्टंप्स को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया जिस पर मुनरो ने स्विच हिट मारने की कोशिश में गलती कर दी। वो बॉल को मिस कर बैठे और बोल्ड होकर आउट हुए।

इसी के बाद मेहदी हसन मिराज का फेमस नागिन डांस सेलिब्रेशन देखने को मिला। उन्होंने पूरे जोश के साथ मुनरो के विकेट को सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया है।

मेहदी हसन मिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच: गुयाना के मैदान पर बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया और अपने चार ओवर में महज़ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने कॉलिन मुनरो (16 गेंदों पर 26 रन) के अलावा, निकोलस पूरन (01 गेंद पर 00 रन), जेड गूली (10 गेंदों पर 04 रन) और सुनील नारायण (05 गेंदों पर 07 रन) का बड़ा विकेट हासिल किया। यही वज़ह है उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मैच का हाल: गुयाना के मैदान पर अमेज़न वॉरियर्स ने टॉस जीतकर TKR को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए। उनके लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे बड़ी पारी खेली और 37 गेंदों पर 35 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अमेजन वॉरियर्स के लिए शाई होप ने एक छोर संभाला और 35 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनके साथ मिलकर दूसरे खिलाड़ियों ने भी कुछ अहम रन जोड़कर महत्वपूर्ण योगदान किया जिसके दम पर GAW ने 18.4 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार