12 मई। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से हरा पाने में सफल रही। आखिरी 2 ओवर में सीएसके को जीत के लिए 18 रनों की दरकार था। ऐसे में बुमराह ने 19वां ओवर किया और ड्वेन ब्रावो को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया।आखिरी ओवर में सीएसके को 9 रनों की दरकार थी। ऐसे में आखिर ओवर लसिथ मलिंगा ने की। 

Advertisement

मलिंगा ने आखिरी ओवर कसी हुई गेंदबाजी की। आपको बता दें कि 20वें ओवर में वॉट्सन 80 रन बनाकर रन आउट हो गए। जिस समय वॉट्सन 80 रन आउट हुए उस समय सीएसके को जीत के लिए  2 गेंद पर 4 रनों की दरकार थी।  

Advertisement

आखिरी गेंद पर सीएसके को 2 रन बनानें थे। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को लसिथ मलिंगा ने एल्बी डब्लू आउट कर मुंबई इंडियंस को 1 रन से रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई इंडियंसनचौथी दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है।

शेन वॉट्सन ने  80 रन बनाए तो वहीं ब्रावो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा फाफ  डु प्लेसी ने 26 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल पांड्या (1), राहुल चाहर (1) बुमराह (2) विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने  20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। फाइनल जीतने के लिए सीएसके को 20 ओवर में 149 रन बनानें होंगे। सीएसके को जीत के लिए 150 रनों की जरूरत।

मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने 10 गेंद पर 16 रनों की पारी खेली तो वहीं पोलार्ड ने 25 गेंद पर 41 रनो की पारी खेली जिसके कारण मुंबई 20 ओवर में रन बना पाने में सफल रही।

Advertisement

मुंबई के लिए क्विटन डीकॉक 29 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए। इसके साथ - साथ सूर्य कुमार यादव ने 15 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 23 रन की पारी खेली।

वहीं सीएसके की ओर से शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने 2- 2 विकेट लेने में सफलता पाई। वहीं दीपक चाहर ने 3 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। एक विकेट रन आउट के तौर पर मुंबई का गिरा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार