इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार (21 मई) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन के तूफानी शतक के दम पर 8 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

Advertisement

गरजा कैमरून ग्रीन का बल्ला

Advertisement

मुंबई इंडियंस के 17.50 करोड़ के खिलाड़ी यानी कैमरून ग्रीन ने सनराइजर्स के खिलाफ वानखेडे़ के मैदान पर रनों का अंबार लगा दिया। कैमरून ग्रीन ने   47 गेंदों पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली। ग्रीन के अलावा रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 56 रन ठोके। इन दोनों खिलाड़ियों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया। 

मयंग अग्रवाल और विवंत शर्मा की पारी गई बेकार

वानखेडे़ के मैदान पर मयंक अग्रवाल और विवंत शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था। मयंक अग्रवाल ने 46 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 83 रन बनाए थे, वहीं विवंत शर्मा ने 47 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के ठोककर 69 रन बनाए थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि इन सब के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यह मैच नहीं जीत सकी और इन दोनों ही खिलाड़ियों की मेहनत पर पानी फिर गया।

आकाश मधवाल ने झटके 4 विकेट

Advertisement

वानखेड़े की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर मुंबई इंडियंस के गन गेंदबाज़ आकाश मधवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मधवाल ने अपने कोटे के चार ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। मधवाल ने मयंक अग्रवाल, विवंत शर्मा, हेनरिक क्लासेन, और हैरी ब्रूक का बड़ा विकेट हासिल किया। उनके अलावा सिर्फ क्रिस जॉर्डन ही मुंबई इंडियंस के लिए एक सफलता हासिल कर पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमारऔर मयंक डागर ने एक-एक विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार