मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem), कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और आंद्रे फ्लैचर (Andre Fletcher) के अर्धशतकों के दम पर एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने रविवार (29 जनवरी) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 के मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers )को 157 रनों से हरा दिया। एमआई ने 241 रन के जवाब में डेजर्ट वाइपर्स 12.1 ओवर में 84 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

डेजर्ट वाइपर्स के लिए पुछल्ले बल्लेबाज टॉम कुरेन और मार्क वॉच ने सबसे ज्यादा 12-12 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े को नहीं छू सके। एमआई के लिए फजलहक फारूकी ने तीन विकेट, जहूर खान, इमरान ताहिर ने दो-दो, ट्रेंट बोल्ट, ड्वेन ब्रावो और डैन मूसली ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई एमिरेट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

मुहम्मद वसीम और आंद्रे फ्लैचर ने मिलकर एमआई को धमाकेदार शुरूआत दी और दोनों ने 12.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने डैन मूसली ने चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

टॉप स्कोरर रहे वसीम ने 44 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 263.16 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन ठोके। फ्लैचर ने 39 गेंदों में 50 रन और डैन मूसली ने 17 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।

डेजर्ट वाइपर्स के लिए टॉम कुरेन ने दो और मथीशा पथिराना ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार