Andre fletcher: Cricket News & Match Updates
Adam Milne ने गोली की रफ्तार से फेंका बॉल, Andre Fletcher के उड़ गए तोते; देखें VIDEO
Adam Milne Bowled Andre Fletcher Video: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने (Adam Milne) अपनी आग उगलती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, 34 वर्षीय एडम मिल्ने मौजूदा समय में USA में टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के लिए मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) खेल रहे हैं जहां उन्होंने शनिवार, 04 जुलाई को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) के डंडे उड़ाए हैं।
ये पूरी घटना MLC 2026 के 18वें मुकाबले में घटी जो कि कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था। यहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की इनिंग के दूसरे ओवर में एडम मिल्ने और आंद्रे फ्लेचर का आमना-सामना हुआ जहां अपनी तीसरी गेंद पर कीवी तेज गेंदबाज़ ने कैरेबियाई बल्लेबाज़ के होश उड़ाए। Read More...