Mumbai Indians Best XI: पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मिनी ऑक्शन 2023 (IPL Mini Auction) में कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को बेहद मजबूत कर लिया है। ऑक्शन में मुंबई (MI) ने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पर 17.50 करोड़ रुपय खर्चे करके उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा जिसके बाद अब मुंबई के पास 24 खिलाड़ियों की बेहद मजबूत टीम बन चुकी है। यही कारण है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे मुंबई इंडियंस की बेस्ट 11 के बारे में।

Advertisement

एक या दो नहीं 6 पावर हिटर बरपाएंगे कहर: मुंबई इंडियंस ने पिछले साल निराशाजनक प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल MI के छह पावर हिटर तबाही मचाते नज़र आएंगे। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी सलामी बल्लेबाज़ी करेगी। वहीं नंबर तीन, चार, और पांच पर क्रिस ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, और तिलक वर्मा कहर बरपाते नज़र आ सकते हैं। इनके अलावा फिनिशर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड तबाही मचाते दिखेंगे। यह छह बल्लेबाज़ों की जोड़ी 20 ओवर में बेहद आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर सकती है।

Advertisement

J,J,J की जोड़ी दिखाएगी दम: मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी शानदार है। पिछले साल MI का यह पक्ष बेहद कमजोर नज़र आया था, लेकिन इस साल J,J,J की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, J की तिकड़ी का मतलब है जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जोड़ी। तेज गेंदबाज़ों के अलावा कुमार कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन अपनी फिरकी में बल्लेबाज़ों को फंसाते नज़र आएंगे। 

MI Best XI 2023: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, और जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार