VIDEO : 6 गेंदों में उड़ गए फैंस के होश, धोनी ने छोड़ी स्टंपिंगऔर जडेजा ने छोड़ा लड्डू कैच

Updated: Thu, Apr 21 2022 22:15 IST
Cricket Image for VIDEO : 6 गेंदों में उड़ गए फैंस के होश, धोनी ने छोड़ी स्टंपिंगऔर जडेजा ने छोड़ा ल (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में फैंस को वो दृश्य देखने को मिले जो शायद उन्होंने सालों से नहीं देखे होंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 गेंदों में अपनी ही टीम के लिए विलेन बन गए। जी हां, जहां धोनी ने आसान सी स्टंपिंग छोड़ी, वहीं, अगली गेंद पर जडेजा ने लड्डू कैच छोड़ दिया।

ये घटना पारी के दूसरे ही ओवर में देखने को मिली जब मिचेल सैंटनर की दूसरी गेंद पर एमएस धोनी ने सूर्यकुमार यादव की आसान सी स्टंपिंग छोड़ दी। सूर्या ने आगे बढ़कर सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और सूर्या बच गए। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने सैंटनर को छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए।

ब्रेविस ने शॉट को मिस टाइम किया और गेंद कवर्स और मिड ऑफ के बीच में काफी देर हवा में रही कवर्स पर खड़े जडेजा कैच के लिए भागे लेकिन कैच पकड़ना तो दूर गेंद पर उनका हाथ भी नहीं लगा। जडेजा से ये कैच छूटता देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ यहां तक कि जडेजा के भी होश उड़े-उड़े दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

हालांकि, अच्छी बात ये रही कि डेवाल्ड ब्रेविस अगले ही ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने धोनी द्वारा मिले जीवनदान का फायदा उठाया और 21 गेंदों में 32 रन बनाए। हालांकि, सूर्यकुमार के 32 रन पर आउट होने के बाद एक बार फिर से मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि, गिरते-पड़ते मुंबई की टीम 155 रन बनाने में सफल रही।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें