Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले सीजन जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी। याद दिला दें कि ये मुकाबला भी मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में ही खेला गया था जहां MI के युवा तेज गेंदबाज़ अश्विनी कुमार ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे, वहीं रयान रिकेल्टन ने 41 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

MI vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 29 मार्च 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड और 10 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहा है।

Advertisement

MI vs KKR Head To Head Record

कुल - 35
मुंबई इंडियंस - 24
कोलकाता नाइट राइडर्स - 11

MI vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

MI vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो फिन एलिन और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

MI vs KKR Probable Playing XI

Mumbai Indians Probable Playing XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर - अश्विनी कुमार।

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन , कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, नवदीप सैमनी, ब्लेसिंग मुज़रबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इंम्पैक्ट प्लेयर - उमरान मलिक।

Advertisement

MI vs KKR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

MI vs KKR Match Prediction, MI vs KKR Pitch Report, Today's Match MI vs KKR, IPL 2026, MI vs KKR Prediction, MI vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार