आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शनिवार (16 अप्रैल) को खेला जाना है। बता दें कि मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

Advertisement

MI vs LSG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शनिवार, 16 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 3: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

MI vs LSG Match Preview

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस अब तक पांच मैच खेल चुकी है, लेकिन उनके लिए जीत का खाता अब तक नहीं खुला है। एमआई के बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पारी को फिनिश करने में टीम को दिग्गतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

इस साल मुंबई के बुरे प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण उनकी कमजोर गेंदबाज़ी रही है। मुंबई के गेंदबाज़ पावरप्ले के दौरान विपक्षी टीम के विकेट गिराने में असफल रहे हैं, जिस वज़ह बुमराह भी असरदार नज़र नहीं आए हैं। कप्तान रोहित गन गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ को टीम में शामिल करके अपनी टीम को मजबूती देना चाहेंगे। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स का बैटिंग लाइनअप विस्फोटक बल्लेबाज़ों से भरा नज़र आता है, लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने उनके टॉप ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह उड़ा कर रख दिया था। हालांकि केएल राहुल और डी कॉक शानदार फॉर्म में है। दीपक हुड्डा और युवा आयुष बडोनी ने सभी को प्रभावित किया है। वहीं पांड्या, स्टोइनिस और होल्डर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

लखनऊ की गेंदबाज़ी भी बल्लेबाज़ी की तरह काफी मजबूत नज़र आ रही है। आवेश खान और रवि बिश्नोई बॉलिंग लाइनअप को लीड करेंगे। होल्डर की जिम्मेदारी मिडिल ओवर्स के दौरान विकेट चटकाने की होगी। वहीं कृष्प्पा गौतम ने भी पिछले मैच में बॉलिंग करते हुए प्रभावित किया था। दुष्मंता चमीरा और क्रुणाल पांडया भी विकेट चटकाकर विपक्षी टीम पर प्रेशर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

MI vs LSG: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीज़न काफी संघर्ष करती नज़र आई है, उन्हें पांच मुकाबलों में एक भी जीत नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरह लखनऊ की टीम काफी ज्यादा बैलेंस नज़र आ रही है। यहीं वज़ह है केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है।

MI vs LSG Head-to-Head

दोनों ही टीम पहली बार एक दूसरे के आमने- सामने होंगी। यहीं वज़ह है हेड टू हेड का कोई भी डाटा मौजूद नहीं है।

Advertisement

MI vs LSG संभावित प्लेइंग XI 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट/रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

लखनऊ सुपर जायंट्स - केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

Advertisement

MI vs LSG Fantasy XI

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान)
बल्लेबाज - तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), आयुष बडोनी, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर- दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर
गेंदबाज - आवेश खान,रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार