Mumbai Indians vs Punjab Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (22 अप्रैल) को खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली एमआई की टीम 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 6 मैचो में 3 जीत और 3 हार का सामना करने के बाद सातवें पायदान पर मौजूद है।

इस सीजन अब तक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यदा रन तिलक वर्मा ने बनाए हैं। इस युवा बल्लेबाज़ ने 5 मैचों में कुल 214 रन जोड़े हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ 5 मैचों में 7 विकेट के साथ पीयूष चावला है।

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए हैं। धवन के बैट से 4 इनिंग में कुल 233 रन निकले हैं। वहीं अर्शदीप सिंह टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं जिन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

MI vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 22 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs PBKS: Pitch Report

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पिछले पांच मुकाबले में पहली इनिंग का औसत स्कोर 172 रन रहा है। इस मैदान पर पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था जिसमें केकेआर ने 20 ओवर में 185 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने जवाब में महज 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी। 

MI vs PBKS Head-to-Head

कुल - 29
मुंबई इंडियंस - 15
पंजाब किंग्स - 14

MI vs PBKS: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Mumbai Indians vs Punjab Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - जितेश शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ - रोहित शर्मा, टिम डेविड, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर -  मैट शॉर्ट, सैम करन, कैमरून ग्रीन (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, अर्शदीप सिंह

Mumbai Indians Probable Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ

Punjab Kings Probable Playing XI

अथर्व तैदे, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मैट शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार