Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 204 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन ठोके थे।

Advertisement

MI vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड और 10 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 240 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात दी थी।

MI vs PBKS Head To Head Record

कुल - 34
मुंबई इंडियंस - 17
पंजाब किंग्स - 17

Advertisement

MI vs PBKS, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

MI vs PBKS, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम से रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

MI vs PBKS Probable Playing XI

Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर- अश्विनी कुमार।

Advertisement

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: वैशाख विजय कुमार।

MI vs PBKS Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

MI vs PBKS Match Prediction, MI vs PBKS Pitch Report, Today's Match MI vs PBKS, IPL 2026, MI vs PBKS Prediction, MI vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Punjab Kings

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार