Tilak Varma IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में MI के 19 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज स्पिनर अश्विन के पीछे हाथ धोकर पड़ गए। ऐसा कम ही मौकों पर देखने को मिला है कि किसी युवा बल्लेबाज ने अश्विन को इस कदर परेशान किया हो।

Advertisement

तिलक वर्मा ने 7वें ओवर में सबसे पहले फ्लेट सिक्स मारकर अश्विन को हैरान किया वहीं उसके बाद जब दोबारा उनका अश्विन से सामना हुआ तब भी उन्होंने रिवर्स स्विप लगाकर इस दिग्गज गेंदबाज की बॉल पर गेंद को स्टेडियम पार करा दिया। 19 साल के लड़के से पिटने के बाद अश्विन के चेहरे के भाव देखने लायक थे।

Advertisement

हालांकि, इस मुकाबले में आखिरकार जीत अश्विन की हुई अश्विन ने 14.2 ओवर में छक्का खाया वहीं 14.3 ओवर में तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड करके बदला ले लिया। अश्विन ने जैसे ही तिलक वर्मा को आउट किया वैसे ही खास अंदाज में विकेट को सेलिब्रेट किया।

अश्विन को देखकर ऐसा लगा कि मानो वो अपना गुस्सा निकाल रहे हों। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर के शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक मुंबई इडियंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार