ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। इनमें से एक बदलाव विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के रूप में भी किया जा सकता है। हालांकि, पंत की विकेटकीपिंग को लेकर कई सवाल उठाए जाते रहे हैं और ऐसे में उन्हें टीम में सिर्फ बल्लेबाजी के बलबूते शामिल करना भारत को परेशान भी कर सकता है। 

Advertisement

पहले टेस्ट में साहा के दोनों पारियों में बल्ले से फेल होने के बाद पंत को टीम में शामिल किए जाने की बात की जा रही है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के महान फिनीशर माइकल बेवन ने बताया है कि साहा और पंत में से विकेटकीपिंग के लिए कौन बैस्ट है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन ने रिद्धिमान साहा को रिषभ पंत से बेहतर विकेटकीपर कहा है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ने साहा को बेहतर विकेटकीपर के रूप में चुनते हुए यह भी कहा कि टीम को अपनी बल्लेबाजी के चलते विकेटकीपर नहीं चुनना चाहिए। बेवन ने कहा कि टीम प्रबंधन को बल्लेबाजी में सुधार करने के लिए विकेटकीपर को बदलने के बजाय अन्य निर्णय लेने की आवश्यकता है।

बेवन ने cricketaddictor से बातचीत के दौरान कहा, ”मैंने (पंत और साहा) दोनों को नहीं देखा है, लेकिन मैं समझता हूं कि साहा एक बेहतर विकेटकीपर हैं। मुझे लगता है कि जब आप बैटिंग लाइनअप को देख रहे होते हैं, तो आप केवल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज को नहीं चुनना चाहते हैं, क्योंकि आपकी बल्लेबाजी लाइन अप प्रदर्शन नहीं कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आपकी बल्लेबाजी लाइन अप प्रदर्शन नहीं कर रही है, तो आपको बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप सही बदलाव कर रहे हैं जो बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती दे सकते हैं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार