इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक शर्मनाक हरकत सामने आई। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस ने उन पर शैम्पेन के बोतल के ढक्कन फेंके। के एल राहुल के साथ हुए इस बरताव से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन (Michael Bevan) काफी नाखुश हैं।

Advertisement

माइकल बेवन ने इंग्लिश फैंस के बर्ताव को लेकर रिएक्ट किया है। माइकल बेवन ने इस घटना की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा "दर्शकों की तरफ से इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा बार-बार होता रहता है। इसी तरह से लॉर्ड्स में एक बार मेरे ऊपर भी बीयर की बोतल फेंकी गई थीं।'

Advertisement

बता दें कि इस घटना को देखकर कमेंटेटरों ने भी इसे शर्मनाक बताया और कमेंट्री के दौरान ये भी कहा कि जब भारत के कप्तान विराट कोहली को इसके बारे में पता चला, तो वह भी खुश नहीं हुए। विराट ने इसके बाद तुरंत राहुल को इसे वापस उन्हीं फैंस के बीच में फेंकने के लिए इशारा किया। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत के 364 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की पहली पारी 391 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त मिल गई है। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। सिराज के अलावा इशांत शर्मा भी काफी कारगार साबित हुए और उनके खाते में 3 विकेट आए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार