भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां द रोज बाउल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में बारिश फिलहाल मज़ा किरकिरा करती हुई दिख रही है। इसी बीच एक बार फिर माइकल वॉन ने भारतीय टीम की चुटकी लेने की कोशिश की है।

Advertisement

अब माइकल वॉन का कहना है कि अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड की बजाए कहीं और खेला जाता, तो न्यूज़ीलैंड की टीम अब तक चैंपियन बन भी चुकी होती। गौरतलब है कि वॉन को अक्सर भारतीय टीम के खिलाफ ज़हर उगलते हुए देखा गया है।

Advertisement

वॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला नॉर्थ में खेला जाता है तो इस खेल में एक भी मिनट का नुकसान नहीं होता और अब तक न्यूज़ीलैंड की टीम चैंपियन बन चुकी होती।"

वहीं, आईसीसी ने इस बड़े मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखा है जो 23 जून को इस्तेमाल होगा। अब आईसीसी ने यह खुलासा करते हुए कहा है कि 23 जून अगर बारिश नहीं हुई तो कुल 98 ओवर फेंके जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार