इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल 2020 के दौरन कई मैचों और खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय दी है। वॉन ने 28 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में आरसीबी के एक खिलाड़ी का नाम लेकर कहा है कि वो इस खिलाड़ी को सालों साल तक भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते है। 

Advertisement

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आरसीबी के युवा ओपनिंग बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल है और वॉन ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की है। वॉन का यह बयान तब आया जब पडिक्कल मुंबई के खिलाफ उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। पडिक्कल ने मुंबई के खिलाफ शुरू से ही खतरनाक रवैया अपनाया और जहां आरसीबी के सारे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे वहां उन्होंने 45 गेंदों में 74 रनों की बेजोड़ पारी खेली। 

Advertisement

माइकल वॉन ने देवदत्त पडिक्कल के बारे में अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर तारीफ करते हुए लिखा," देवदत्त पडिक्कल उस खिलाड़ी की तरह लगते है जो शायद बीसीसीआई(भारतीय टीम) को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे सकते है...काफी लाजवाब बल्लेबाज है।"

बता दें कि पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में अभी तक कुल 12 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 417 रन बनाएं है और वो इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5  बल्लेबाजों में है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार