हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की हार के बाद कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर्स इंग्लैंड की 4-0 या 5-0 से जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हमेशा की तरह वसीम जाफर के साथ सोशल मीडिया बैंटर में ना सिर्फ उन पर तंज कसा बल्कि उन्होंने इंग्लैंड की 4-0 से जीत की भविष्यवाणी भी कर दी।

Advertisement

इस सीरीज की शुरुआत से पहले मेजबान टीम के पक्ष में 3-1 के परिणाम की भविष्यवाणी करने वाले वॉन ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद 4-0 के वाइटवॉश की तरफ इशारा किया है। इंग्लैंड की जीत के तुरंत बाद वॉन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "वसीम जाफर, उम्मीद है कि आप ठीक होंगे.. 1-0।"

Advertisement

इसके जवाब में जाफर ने कहा, "खुशी है कि एक युवा भारतीय टीम ने आपको इस तरह चिंतित कर दिया। जीत का आनंद लें, माइकल, हम वापस आएंगे।"

लेकिन इसके बाद वॉन कहां रुकवने वाले थे उन्होंने एक चुटीली चेतावनी के साथ जवाब दिया, "अब 4-0 हो सकता है, वसीम।"

इस हार ने भारतीय टीम को दबाव में डाल दिया है, खासकर ये देखते हुए कि उनके पांच बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम ये मैच हार गई। टेस्ट इतिहास में ये पहली बार है कि पांच बल्लेबाजों के शतक बनाने के बावजूद कोई टीम हार गई। इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन ओपनर बेन डकेट ने किया, जिन्होंने चौथी पारी में 170 गेंदों पर 149 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी ने रिकॉर्ड चेज के लिए माहौल तैयार किया और वॉन ने उनकी खूब तारीफ की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, "पाउंड फॉर पाउंड, मुझे लगता है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज हैं। बातचीत में अन्य लोग ट्रैविस हेड या एडेन मार्कराम हो सकते हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, मैं बेन को उनसे बेहतर मानता हूं, खासकर इसलिए क्योंकि वो सभी फॉर्मेट में ओपनिंग करते हुए इतनी मुश्किल स्थिति में ऐसा करते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार