विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार (5 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के मुकाबले में शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि, कोहली के इस 49वें वनडे शतक को लेकर पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज खुश नहीं थे और उन्होंने विराट की इस पारी को एक सेल्फिश पारी बता दिया।

Advertisement

हफीज ने कहा कि ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोहली ने सिर्फ अपना शतक पूरा करने के लिए धीमी बल्लेबाजी की जिसके कारण उनकी टीम मैच भी गंवा सकती थी। हफीज के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है और अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी उनके पीछे पड़ गए हैं। जब नीदरलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने शतक लगाया तो हफीज ने एक बार फिर से ट्वीट किया और इस बार उन्होंने विराट कोहली का नाम लिए बिना कहा कि बेन स्टोक्स ने सेल्फलेस पारी खेली।

Advertisement

हफीज के इस ट्वीट के बाद माइकल वॉन उनके पीछे पड़ गए और फिर वॉन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली मोहम्मद हफीज़ को क्लीन बोल्ड कर देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वॉन ने लिखा, 'मुझे लगता है कि, विराट कोहली ने तुम्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था और शायद इसीलिए तुम विराट कोहली के बारे में उल्टा-सीधा बोलते रहते हो।'

Also Read: Live Score

इसके बाद वॉन ने फिर से मजे लेते हुए इस विकेट का वीडियो शेयर कर दिया और लिखा, 'तुम्हारा दिन शानदार रहे मोहम्मद हफीज़।' आपको बता दें कि माइकल वॉन इस समय सोशल मीडिया पर काफी पोपुलर हैं। उनके और वसीम जाफर के बीच अक्सर मीम्स के जरिए छेड़छाड़ होती है जो फैंस को काफी पसंद आती है लेकिन फिलहाल वॉन हफीज़ के पीछे पड़े हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार