साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा डेविड वॉर्नर (David Warner) को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हो सकता है कि वॉर्नर आखिरी बार टीम में देखने को मिलें। हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी है। फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को कप्तान से हटाने के अलावा उन्हें राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग XI से भी बाहर कर दिया।

Advertisement

हैदराबाद को राजस्थान के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने इस सीजन में सात मैचों में अब तक एक ही जीत मिली है और टीम तालिका में सबसे नीचे है।

Advertisement

स्टेन ने क्रिकइंफो से कहा, " यह अजीब है कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। यह समझ में आता है कि वे अगले सीजन के लिए कप्तानी बदलना चाहते हैं, और केन (विलियमसन) को वहां रखना चाहते हैं। लेकिन डेविड अभी भी एक अभूतपूर्व बल्लेबाज है और मैं उन्हें अभी भी प्लेइंग XI में रखूंगा। लेकिन यह आखिरी बार हो सकता है जब हम ऑरेंज आर्मी में वॉर्नर को देखें। "

वॉर्नर ने पहले टीम के बल्लेबाज मनीष पांडे को 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाया था।

अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा, " मुझे नहीं पता कि डेविड ने कुछ फैसलों पर सवाल उठाए होंगे, हो सकता है जब मनीष पांडे को बाहर कर दिया गया था। कभी-कभी, प्रबंधन इस बात की सराहना नहीं करता है। टीम के कप्तान को भी अपनी टीम का स्वामित्व लेने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि निश्चित रूप से बंद दरवाजे के पीछे कुछ हो रहा है, जो जनता को पता नहीं है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार