आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बीच ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच हुई एक गलतफहमी टीम पर भारी पड़ गई। दबाव में चल रही भारतीय टीम को पांचवें ओवर के अंदर ही इस गलफहली के चलते चौथा झटका लग गया। 

Advertisement

आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला गया। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही।

Advertisement

भारत ने पहले ही ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को गोल्डन डक पर गंवा दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में टीम की सारी उम्मीदें ईशान किशन और तिलक वर्मा पर टिकी थीं, लेकिन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई गलतफहमी ने भारत को एक और बड़ा झटका दे दिया।

हुआ यूं कि पारी का पांचवा चल रहा था और तिलक वर्मा स्ट्राइक पर थे और उन्होंने पांचवी गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला। ईशान तुरंत रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकल पड़े, जबकि तिलक स्ट्राइक एंड पर ही सुरक्षित खड़े रहे।

ईशान आधी पिच से भी आगे निकल चुके थे, तभी बैकवर्ड पॉइंट पर मौजूद आयरलैंड के फील्डर रॉस अडायर ने ईशान को क्रीज से काफी दूर देखकर अडेयर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सटीक निशाना साधा और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। डायरेक्ट हिट के सामने ईशान के पास वापस लौटने का कोई मौका नहीं था और उन्हें 11 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। ईशान का यह रन आउट भारतीय टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि टीम ने सिर्फ 35 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया और पूरी तरह दबाव में आ गई।

VIDEO:

Advertisement

मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम के लिए हैरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बेंजामिन कैलिट्ज़ ने 23 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 55 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आखिरी ओवरों में हर्षित राणा ने 10 गेंदों में 21 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया, लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और उसे 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार