नई दिल्ली, 28 अप्रैल| कई लोगों का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में वापसी इस साल होने वाले आईपीएल पर निर्भर है, लेकिन टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मनाना है कि यह महज गलतफहमी है।

Advertisement

धोनी बीते साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से मैदान पर नहीं दिखे हैं और आराम के नाम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में वह खेलने वाले थे और माना जा रहा था कि इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए उनका चयन आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर निर्भर है, लेकिन आईपीएल को कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। अकाश को हालांकि ऐसा नहीं लगता है।

Advertisement

आकाश ने आईएएनएस से कहा, "यह बहुत बड़ी गलतफहमी है कि धोनी की भारतीय टीम में वापसी आईपीएल पर निर्भर है। अगर हम धोनी को एक खिलाड़ी, उनके करियर और उन्होंने क्या हासिल किया है, इसे इस तरीके से देखेंगे तो मुझे लगता है कि हम गलत दरवाजा खटखटा रहे हैं क्योंकि यह सही नहीं है।"

आकाश को लगता है कि धोनी अगर दोबारा भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं और टीम प्रबंधन भी यही चाहता है तो यह होगा।

कॉमेंटेटर ने कहा, "देखिए अगर टीम चाहती है तो धोनी जरूर खेलेंगे, लेकिन अगर आईपीएल इस साल नहीं होता है और इससाल टी-20 विश्व कप भी नहीं होता है तो जाहिर सी बात है कि वह एक साल और बूढ़े हो जाएंगे। और ऐसे में उन्हें क्रिकेट से दूर हुए 18 महीने हो जाएंगे तो आप फिर मान सकते हैं कि आप उन्हें दोबारा भारतीय टीम के लिए खेलता न देखें।"

दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज को लगता है कि मौजूदा स्थिति में टी-20 विश्व कप का आयोजन अक्टबूर-नवंबर में काफी मुश्किल होगा और यह आईपीएल के लिए समय खोल देगा। ऐसे में टूर्नामेंट बिना दर्शकों के कराया जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह अभी भी दूर की कौड़ी है, क्योंकि हम नहीं जानते कि विश्व कैसे चलने वाला है। कोविड-19 इस समय बढ़ रहा है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी है। बिना दर्शकों के आईपीएल कराने के बारे में सोचा जा रहा है और मुझे लगता है कि खाली स्टेडियमों में आईपीएल आयोजित कराना, लीग न कराने से तो सही होगा।"

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो टी-20 विश्व कप का होना काफी मुश्किल लग रहा है क्योंकि आस्ट्रेलिया ने सितंबर तक यातायात प्रतिबंध लगा रखा है। टी-20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में होना है। ऐसे में मुझे लगता है कि आईपीएल के लिए समय निकाला जा सकता है क्योंकि पूरे विश्व को एक जगह लाना काफी मुश्किल है जबकि आईपीएल एक देश में होगा जहां ज्यदातर लोग भारतीय होंगे और कुछ ही लोग विदेशी होंगे जिन्हें यहां आना पड़ेगा, ऐसे में एक कॉमेंटेटर और क्रिकेट प्रशंसक के हिसाब से मैं आईपीएल होता देखना चाहूंगा हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार