लेेजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के पहले क्वालिफायर में इंडिया कैपिटल्स ने भिलवाड़ा किंग्स को चारों खाने चित्त करते हुए 227 रन चेज़ कर दिए। इस मैच में कई सारे हीरो निकल कर आए लेकिन जब भिलवाड़ा की टीम बैटिंग कर रही थी तब एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने इस मैच का मज़ा किरकिरा कर दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिचेल जॉनसन और युसूफ पठान के बीच हुई गहमागहमी की।

Advertisement

पहले तो मिचेल जॉनसन ने छोटे भाई इरफान पठान को गुस्सा दिलाया लेकिन जब उन्होंने बड़े भाई युसूफ से पंगा लिया तो मामला हद से ज्यादा बढ़ गया। जब दोनों भाई अपनी टीम के लिए बैटिंग कर रहे थे तो मैच के 19वें ओवर के दौरान, जॉनसन, जो अपना अंतिम ओवर फेंक रहे थे, ने बड़े भाई युसूफ से पंगा लिया और उन्हें कुछ अप्रिय बातें कहीं। इस दौरान दूसरे छोर पर उनके छोटे भाई इरफान भी देखते रहे।

Advertisement

इसके बाद जब जॉनसन ने हद पार कर दी तो युसूफ से रहा नहीं गया और वो जॉनसन से जा भिड़े और दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। पहले युसूफ ने अपना आपा खोते हुए जॉनसन को धक्का दिया और फिर जॉनसन ने भी अपने हाथ पीछे नहीं खींचे और उन्होंने भी पठान को धक्का दे दिया। अगर बीच में अंपायर्स ना आते तो ये मामला और भी गंभीर हो सकता था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मिचेल जॉनसन के रवैय्ये को देखकर उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो रॉस टेलर की 39 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी निर्णायक साबित हुई और उन्होंने गौतम गंभीर की टीम को जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार