ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज़ मिचेल जॉनसन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में जलवे बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह इंडिया कैपिटल्स टीम का हिस्सा है, लेकिन इसी बीच उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी है। दरअसल जिस होटल के कमरे में मिचेल जॉनसन ठहरे हैं उसमें एक सांप मिला है। इस बात की जानकारी खुद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने सांप की तस्वीर साझा करते हुए दी है।

Advertisement

मिचेल जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार(19 सितंबर) को अपने होटल के कैमरे में पाए गए सांप की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस से सवाल पूछते हुए एक मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'क्या किसी को पता है कि यह किस तरह का सांप है? यह मेरे कैमरे के गेट के बाहर लपका हुआ मिला।'

Advertisement

बता दें कि मिचेल जॉनसन की पोस्ट पर उनके साथी खिलाड़ियों ने रिएक्ट किया है। ब्रेट ली ने कमेंट बॉक्स में इमोजी शेयर हुए गेंदबाज़ से मज़े लिए। वहीं जाने माने बॉक्सर डैनी ग्रीन ने सांप को ट्राउज़र स्नेक बताया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ वर्नन फिलेंडर ने भी इमोजी शेयर करते हुए जॉनसन की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। गौरतलब है कि इस घटना पर होटल मैनेजमेंट की तरफ से कोई कदम उठाया गया या नहीं यह अब तक क्लियर नहीं हो सका है।

वीरेंद्र सहवाग पर भारी पड़े थे जॉनसन: लीजेंड्स लीग में इंडिया कैपिटल्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए मिचेल जॉनसन धाकड़ बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग पर भारी पड़े थे। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग को जॉनसन ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जॉनसन ने 3 ओवर में महज़ 22 रन ही खर्चे थे और शानदार गेंदबाज़ी की थी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार