ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (8 जून) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत है जबकि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड अभी तक खाता नहीं खोल पाई है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चौके-छक्कों की बारिश से फैंस का खूब मनोरंजन किया।

Advertisement

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भी 25 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया। मार्श ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। मार्श की पारी में लगाए गए दो छक्कों में से एक छक्का तो स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा और उनके इस छक्के से सोलर पैनल भी टूट गया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

मार्श का ये छक्का ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला जब आदिल राशिद ने मार्श को शॉर्ट गेंद डाली जिस पर मार्श ने पुल शॉट खेलते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर दे मारा। इस शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद स्टेडियम की छत पर बने सोलर पैनल पर जाकर गिरी और पैनल चकनाचूर हो गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें टॉप 5 बल्लेबाजों का योगदान रहा।डेविड वॉर्नर ने 39 रन,  मिचेल मार्श ने 35 रन,ट्रैविस हेड ने 34 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 30 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत धमाकेदार रही। कप्तान जोस बटलर औऱ फिलिप सॉल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 73 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद पारी थोड़ी धीमी पड़ गई। मिडल ऑर्डर में मोइन अली ने 25 रन औऱ हैरी ब्रूक ने नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार