क्रिकेट जुनून का खेल है। मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों को इस खेल के प्रति अपना जुनून प्रदर्शित करते हुए देखा गया है। खिलाड़ी इस खेल को खेलते वक्त पूरी तरह से इससे जुड़े रहते हैं इसका जीता-जागता उदाहरण बना है एक दिव्यांग खिलाड़ी। इस दिव्यांग खिलाड़ी ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया है जो क्रिकेट के मैदान पर शायद ही किसी ने देखा हो।

Advertisement

दिव्यांग खिलाड़ी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह खिलाड़ी मैच में अपनी जान झोंके हुए है। दिव्यांग खिलाड़ी बैसाखी के सहारे गेंदबाजी कर रहा होता है। बल्लेबाज उसकी गेंद पर सामने की दिशा में शॉट लगाता है।

Advertisement

अपनी ओर तेजी से आ रही गेंद से बचने के बजाए गेंदबाज अपनी बैसाखी फेंककर गेंद की ओर कूद पड़ता है। एक पल के लिए इस वाक्ये पर यकीन कर पाना थोड़ा सा मुश्किल लगता है लेकिन, गेंदबाज पलक झपकते ही गेंद को लपक लेता है। इस वीडियो को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनाघन ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।

मिशेल मैकलेनाघन ने इस वीडियो को शेयर कर हैरानी जताते हुए लिखा, 'Unreal stuff!' वहीं यह वीडियो अब फैंस के द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर ही 5.8k से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 460 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार