Mitchell Owen Record: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) मौजूदा समय में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) खेल रहे हैं जहां वो वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) टीम का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि मिशेल ने रविवार, 21 जून को टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के खिलाफ 68 गेंदों पर 155 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि MLC 2026 के इस मुकाबले में मिशेल ओवेल ने वाशिंगटन फ्रीडम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी की और अपनी इनिंग में 68 गेंद खेलकर 11 चौके और 13 छक्के लगाकर 155 रनों का निजी स्कोर बनाया। इस दौरान उन्होंने 227.94 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।

Advertisement

खास बात ये है कि इसी के साथ अब मिशेल ओवेल MLC टूर्नामेंट के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने साल 2025 में सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए 51 गेंदों पर 5 चौके और 19 छक्के ठोककर 151 रनों की पारी खेली थी।

MLC में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • मिशेल ओवेन - 68 गेंदों पर 155 रन
  • फिन एलन - 51 गेंदों पर 151 रन
  • निकोलस पूरन - 55 गेंदों पर नाबाद 137 रन
  • आंद्रे फ्लेचर - 58 गेंदों पर 118 रन
  • फाफ डु प्लेसिस - 52 गेंदों पर नाबाद 113 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: MLC 2026 के पांचवें मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने मिशेल ओवेल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे जिसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क की टीम अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट पर 215 रन ही बना पाई। तो ऐसे वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 30 रनों से ये मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार