Mitchell owen record
Mitchell Owen ने T20I डेब्यू में अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर के महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Mitchell Owen Record: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) ने सोमवार, 21 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (WI vs AUS 1st T20I) में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि ये 23 वर्षीय मिशेल ओवेन का टी20 डेब्यू मैच था जिसमें धमाल मचाकर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डेविड वॉर्नर (David Warner) जैसे दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि मिशेन ओवेन ने अपने टी20 डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए महज़ 27 बॉल पर 185.19 की स्ट्राइक रेट से पूरे 50 रन बनाए। इस मुकाबले में वो ऑस्ट्रेलिया की जीत के बड़े हीरो रहे जिस वज़ह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
Related Cricket News on Mitchell owen record
-
Mitchell Owen के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL डेब्यू मैच में जीरो पर OUT हुआ BBL का…
RR vs PBKS मैच में 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मैच में वो 2 गेंद खेलकर 0 रन के स्कोर पर आउट हुए। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18