Mitchell Owen Record: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) मौजूदा समय में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) खेल रहे हैं जहां वो वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) टीम का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि मिशेल ने रविवार, 21 जून को टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के खिलाफ 68 गेंदों पर 155 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि MLC 2026 के इस मुकाबले में मिशेल ओवेल ने वाशिंगटन फ्रीडम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी की और अपनी इनिंग में 68 गेंद खेलकर 11 चौके और 13 छक्के लगाकर 155 रनों का निजी स्कोर बनाया। इस दौरान उन्होंने 227.94 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।
खास बात ये है कि इसी के साथ अब मिशेल ओवेल MLC टूर्नामेंट के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने साल 2025 में सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए 51 गेंदों पर 5 चौके और 19 छक्के ठोककर 151 रनों की पारी खेली थी।