Mitchell Santner Catch Video: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला (WI vs NZ 3rd ODI) शुक्रवार, 17 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज़ अकीम ऑगस्टे (Ackeem Auguste) को पवेलियन भेजने के लिए हवा में तैरते हुए एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

मिचेल सेंटनर का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए यहां तेज गेंदबाज़ जैकब डफी ओवर करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद एक स्लोअर डिलीवरी डालकर विपक्षी बल्लेबाज़ को फंसाया। यहां अकीम ऑगस्टे बड़ा शॉट मारकर बाउंड्री लगाना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में गेंद को बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाए।

इसके बाद होना क्या था, वो गेंद हवा में मिड ऑफ की तरफ गई जहां मिचेल सेंटनर ने पीछे की ओर दौड़ लगाकर डाइव करके कैच लिया। जब उन्होंने गेंद को पकड़ा, तब एक समय ऐसा लगा कि वो हवा में उड़ रहे हैं। FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि तीसरे वनडे में मिचेल सेंटनर ने गज़ब की गेंदबाज़ी भी की और 8.1 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट निकाले। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (28 गेंदों पर 26 रन) और खायली पायरे (10 गेंदों पर 04 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मैच का हाल: गुयाना के मैदान पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जो 37.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाए 140 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए कीसी कार्टी ने सर्वाधिक रन जोडे़ और 77 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 39.3 ओवर में 141 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त प्राप्त कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार