आज के समय में क्रिकेटर्स किसी सेलेब्स से कम नहीं होते और उनके पास पैसों का अंबार होता है। क्रिकेटर्स पढ़े लिखे भी हो सकते हैं इस बात पर अक्सर फैंस को शक रहता है। इस आर्टिकल में, हम उन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों पर नज़र डालेंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है।

Advertisement

सरफराज अहमद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था। क्रिकेट फैंस को इस बारे में कम ही जानकारी होगी कि सरफराज के नाम पर इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं।

Advertisement

आर अश्विन: टीम इंडिया के खिलाड़ी अश्विन अपनी स्पिन गेंदबाजी की कला के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेटर बनने से पहले अश्विन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। वह चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी यानी IT में ग्रेजुएट हैं।

मिचेल सेंटनर: इस लिस्ट में आने वाले एक और ऑलराउंडर का नाम मिचेल सेंटनर है। मिचेल सेंटनर इंटरनेशनल लेवल पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से सेंटनर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य हैं। सेंटनर ने वाइकाटो विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Advertisement

सौरभ नेत्रवलकर: भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरभ नेत्रवलकर अब यूएसए में हैं। दरअसल, इस समय वो अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। सौरभ ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। बाद में, वो अमेरिका चले गए और वहां अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू किया।

Advertisement

सिंकदर रजा: जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने कम समय में अपना नाम बनाया है। सिंकदर रजा ने स्कॉटलैंड से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उनके पास ग्लासगो कैलेडोनियन यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार