ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 'बेल स्विचिंग' की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। मोहम्मद सिराज और मिचेल स्टार्क ने पहले भी ऐसा किया और बाद में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट के 5वें दिन एक बार फिर ये नज़ारा देखने को मिला। स्टार्क ने लंच से ठीक पहले विराट कोहली को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को मैच में आगे कर दिया, लेकिन लंच के बाद युवा यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखे।

Advertisement

विकेट की उम्मीद में साझेदारी तोड़ने के लिए स्टार्क को अपने स्पेल के दौरान बेल्स बदलते देखा गया। दिलचस्प बात ये है कि जायसवाल ने स्टार्क को माइंड गेम खेलते हुए देखा और एक बार फिर बेल्स बदल दीं। इसके बाद पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क दोनों मुस्कुराते हुए देखे गए। बाद में, स्टार्क ने बेल्स बदलने के बारे में जायसवाल से बातचीत भी की।

Advertisement

स्टार्क ने जायसवाल के बेल्स बदलने पर कहा, "क्या तुम अंधविश्वास पर भरोसा करते हो?

जायसवाल ने स्टार्क को जवाब देते हुए कहा, "मुझे खुद पर भरोसा है, इसलिए मैं यहां हूं। मैं अंधविश्वासों में विश्वास नहीं करता।"

इसके बाद स्टार्क ने फिर से जवाब दिया, "अगर अंधविश्वास नहीं तो फिर तुमने दोबारा से बेल्स क्यों बदली।"

जायसवाल ने जवाब दिया, "मैं बस जीवन के इस पल का आनंद ले रहा हूं।"

Advertisement

इस टेस्ट की बात करें तो 340 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर से खराब रही। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से सीरीज में फ्लॉप रहे और 9 रन बनाकर एक बार फिर से पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल पाए औऱ विराट कोहली (5) भी फ्लॉप हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले सत्र में कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट औऱ मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया है। एक समय भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन था, लेकिन 8 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार